Mumbai to Goa Vande Bharat Train:
छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल (मुंबई) से मडगांव (गोवा) को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन ठाणे (महाराष्ट्र) से रास्ता भटक गयी। वंदे भारत ट्रेन को पनवेल की ओर जाना था पर यह कल्याण की ओर चली गई। इसकी जानकारी प्राप्त होते ही रेलवे अधिकारियों मचा हड़कंप। ट्रेन को बाद मे फिर कल्याण स्टेशन लाया गया। वहां से ट्रेन मडगांव (गोवा) के निकली। इसी वजह से वंदे भारत 90 मिनट देरी से गोवा पहुंची।
सिग्नलिंग और दूरसंचार में गड़बड़ी
यह बताया जा रहा है मध्य रेलवे अधिकारियों के द्वारा, की यह दिवा जंक्शन के डाउन फास्ट लाइन और पांचवीं लाइन के सिग्नलिंग और दूरसंचार में गड़बड़ी होने के कारण हुआ। वैसे तो कोंकण जाने वाली ट्रेनें पनवेल स्टेशन से जाती हैं, पर ट्रेन इस बार कल्याण तरफ सुबह 6 बजे मुड़ गई।
फिर से ट्रेन को कल्याण स्टेशन पर लाया गया:
वंदे भारत ट्रेन के मुड़ने के कारण लोकल ट्रेनें भी देरी से चली। Vande Bharat ट्रेन को दिवा जंक्शन पर रोक कर रखा। फिर से ट्रेन को कल्याण स्टेशन के लिए भेजा गया। इसी वजह से ट्रेन अपने निर्धारित से 90 मिनट की देरी से मडगांव पहुंची।
0 टिप्पणियाँ