दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: प्रचार में सरकारी वाहन इस्तेमाल करने पर दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर

दिल्ली में चुनाव के प्रचार के दौरान सरकारी वाहन का उपयोग करने पर मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर एक रिटर्निंग ऑफिसर ने दर्ज कराई है और कहा है कि यह मामला चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

 


Highlight 
•मुख्यमंत्री आतिशी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में PWD विभाग का वाहन इस्तेमाल किया।
•आम आदमी पार्टी ने इस मामले को राजनीतिक मुद्दा बताया है।
•मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आरोप है, कि उनके नेताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज़ी से की जाती है, जबकि अन्य दलों के लिए ऐसा कुछ नहीं होता।


दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: 

दिल्ली चुनावी माहौल में एक बड़ा मोड़ सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लोक निर्माण विभाग (PWD) के सरकारी वाहन इस्तेमाल करने पर मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ एक रिटर्निंग ऑफिसर ने FIR दर्ज कराई और कहा हैं, कि ये चुनाव के आयोग की आचार संहिता का उल्लंघन किया है। 

मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल का कहना है कि ये सब इस आरोप को एक राजनीतिक मुद्दा बनाया जा रहा हैं और उनका ये भी आरोप है कि उनके नेताओं के खिलाफ जल्द कार्यवाही होती हैं और अन्य दलों के नेताओं के लिए ऐसा कुछ नहीं होता है। 

यह घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है, जब दिल्ली में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी से विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार के रूप में नामांकन दर्ज कर दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comments