अमृत भारत योजना के तहत उत्तर प्रदेश के कन्नौज शहर के रेलवे स्टेशन पर दो मंज़िल पर चल रहे काम के दौरान लिंटर गिरने से कई मजदूर घायल हुए और और कुछ मजदूरों की हालत गंभीर है। CM योगी आदित्यनाथ ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और मजदूरों को अच्छे इलाज का निर्देश दिया। स्थानीय विधायक असीम अरुण घटना स्थल पर पहुंचे और इस मामले की जांच करने को कहा है।
![]() |
कन्नौज रेलवे स्टेशन |
Highlight:
• कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माण करते वक्त लिंटर गिरा।
•घायल मजदूरों को जल्दी नजदीकी हस्पताल पहुंचाया गया।
•कन्नौज के विधायक असीम अरुण घटना स्थल पर पहुंचे।
कन्नौज रेलवे स्टेशन:
कन्नौज के रेलवे स्टेशन पर आज लिंटर गिरा जिसमें लगभग 23 मजदूर घायल और 5 गंभीर रूप से घायल हुए है। ये घटना दोपहर लगभग 3 बजे की हैं। आपको बता दें यह घटना अमृत भारत योजना के तहत रेलवे स्टेशन की दूसरे माले पर काम चल रहा था, अचानक लिंटर गिरने की वजह से मजदूर उस लिंटर नीचे सब गया और कुछ मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनको तत्काल नजदीकी हस्पताल में ले जाया गया।
विधायक असीम अरुण घटना स्थल पहुंचे:
कन्नौज के विधायक असीम अरुण घटना स्थल पर पहुंचे और इस घटना को लेकर उन्होंने अपना दुःख व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि लगभग 23 मजदूर घायल हुए हैं और 5 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन मजदूरों की हालत गंभीर हैं, उनको लखनऊ भेजा गया है। विधायक असीम अरुण ने कहा है इस घटना की पूरी जांच होगी और जो दोषी पाया जाएगा उसके ऊपर सख्त कार्यवाही होगी।
कन्नौज रेलवे स्टेशन का निर्माणाधीन लिंटर ढहा, 35 मजदूर दबे...
— Awadh Ojha Commentry (@AwadhOjha_AAP) January 11, 2025
कई मजदूरों की हादसे में मरने की आशंका भी जताई जा रही है। pic.twitter.com/KUAjjtimhd
घायल श्रमिकों दिया जाएगा मुआफजा:
इस घटना में पूर्वोत्तर रेलवे ने जो मजदूर मामूली रूप से घायल हैं उसको 50,000 रूपये और जिन मजदूरों की हालत गंभीर है उन्हें 2,50,000 रूपये का मुआफजा मिलेगा।
0 टिप्पणियाँ