भारत सरकार गणतंत्र दिवस 2025 के खास मौके पर, देशभर के 942 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता और सेवा के लिए पदकों से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस हमारे लोकतंत्र की खुशी मानने और उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को सलाम और सम्मानित करने का दिन भी है जिन्होंने हमारे देश के लिए सेवा और वीरता से कर्तव्य को पूरा किया।
गणतंत्र दिवस 2025 पर वीरता और सेवा के लिए दिए जाएंगे पदक:
गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हमारे देश सेना और पुलिस बलों के कर्मियों को हर साल सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष, 942 पुलिसकर्मियों को उनकी वीरता और सेवा के लिए पदकों से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए 200 से अधिक पुलिसकर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया जाएगा और बचे हुए बाकी कर्मियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और सेवा पदक दिए जाएंगे। यह सम्मान देश में सभी अलग-अलग सुरक्षा बलों के उन जवानों को दिया जाएगा, जिन जवानों ने अपने कर्तव्यों से आगे बढ़कर असाधारण साहस दिखाया।
इस वर्ष उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के राज्यों की पुलिस बलों का प्रदर्शन सराहनीय रहा। सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे केंद्रीय बलों का योगदान भी उल्लेखनीय है। यह अनमोल सम्मान समारोह दिल्ली में आयोजित होगा और यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा ये पुरस्कार दिए जाएंगे।
0 टिप्पणियाँ