पटपड़गंज चुनाव परिणाम 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP के रविंदर सिंह नेगी की जीत, AAP के अवध ओझा की हार

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी जीत हासिल की और आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार अवध ओझा की बड़े अंतर से हार हुई है। अवध ओझा, जो एक प्रसिद्ध सिविल सेवा कोच और मोटिवेशनल स्पीकर हैं।

Photo Credit - molitics

Patparganj MLA Election Result: 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा को भारतीय जनता पार्टी के रविंदर सिंह नेगी(भाजपा)ने अवध ओझा (आप) को 3,207 वोटों के अंतर से हराया। पटपड़गंज सीट से रविंदर सिंह नेगी को 70,163 वोट मिले, जबकि अवध ओझा को 66,956 वोट प्राप्त हुए। 

हाल ही में अवध ओझा ने 2 दिसंबर 2024 को आधिकारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल होकर राजनीति में आए थे और उनकी उम्मीदवारी को पार्टी द्वारा एक महत्वपूर्ण कदम माना गया था, लेकिन चुनाव का परिणाम अवध ओझा के तरफ न रह करके, रविंदर सिंह नेगी के तरफ को झुक गया।

पटपड़गंज की MLA सीट से जीतने के बाद रविंदर सिंह नेगी ने कहा कि यह जनता की भाजपा में विश्वास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने पटपड़गंज की जनता को उनको जीताने और उन पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद कहा और क्षेत्र के विकास में विकास करने के वादा भी किया।

पिछले चुनावों की तुलना:

दिल्ली विधानसभा 2020 के चुनाव में, पटपड़गंज सीट से आम आदमी पार्टी से मनीष सिसोदिया उम्मीदवार रहे थे और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के रविंदर सिंह नेगी को बड़े अंतर से हराया था। इस बार, रविंदर सिंह नेगी ने पटपड़गंज की सीट पर जीत हासिल की। 


निष्कर्ष:

पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भाजपा की जीत पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण जीत है और अवध ओझा को इस हार से उनको बहुत कुछ सीखने का अवसर। यह परिणाम दिल्ली की राजनीति में नए समीकरणों की ओर संकेत करता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Comments